Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

सोनाली फोगाट की मौत का रहस्य गहराया, कई एंगल पर जांच कर रही पुलिस

Sonali Phogat

नई दिल्ली। हरियाणा की भाजपा नेत्री और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। परिवार ने मर्डर सहित दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने भी मर्डर का केस दर्ज कर लिया है। सोनाली फोगाट के परिजनों ने मर्डर से पहले रेप का भी संदेह जताया है।

फोगाट के परिजनों ने यह भी कहा कि उन्हें गोवा ले जाना एक साजिश का हिस्सा था। सोनाली के भाई रिंकू ने कहा कि गोवा में शूटिंग के लिए 24 अगस्त की तारीख तय थी, लेकिन होटल में कमरे 21 और 22 अगस्त के लिए बुक कराया गया था।

बता दें की 22 अगस्त को ही सोनाली फोगाट को कथित रूप से हार्ट अटैक आने के बाद उत्तर गोवा के सेंट एंथनी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। तब कहा गया था कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है, लेकिन कुछ घंटों बाद ही परिजनों ने मौत की आशंका जताई।

फिलहाल सोनाली फोगाट का शव दिल्ली पहुंच गया है और अब उनके हिसार स्थित घर ले जाया जा रहा है। सोनाली के भाई रिंकू ने कहा, ‘हम हमेशा मानते रहे कि इसमें कुछ गलत हुआ है और वही बात सामने आई है। अब तक हम इस मामले की जांच से संतुष्ट हैं। हम न्याय की मागं कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्य सोनाली के अंतिम संस्कार के बाद फैसला लेंगे कि इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की जाए या नहीं।

सोनाली का हुआ था यौन उत्पीड़न, किया जा रहा था ब्लैकमेल?

सोनाली फोगाट की मौत के मामले में उनके ही दो सहयोगियों को अहम संदिग्ध माना जा रहा है। दोनों को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सोनाली के भाई का कहना है कि उनकी बहन का 3 साल पहले यौन उत्पीड़न का किया गया था। किसी ने उनके खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया था और फिर बेहोश होने पर घटना को अंजाम दिया था। उसके बाद से ही सोनाली फोगाट को ब्लैकमेल किया जा रहा था।

मौत से पहले किस रेस्तरां में डिनर के लिए गई थीं सोनाली

परिजनों का कहना है कि सोनाली को कर्लीज होटल में डिनर के लिए उनके दो सहयोगी लेकर गए थे। उन्हें बताया गया था कि इस रेस्तरां में हरियाणा एक आदमी काम करता है, जिससे मिलना है। रेस्तरां के मालिक एडविन न्यून्स ने भी सोनाली फोगाट के डिनर के लिए आने की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि सोनाली अपने दो सहयोगियों के साथ ही आई थीं, लेकिन उन्हें कोई स्टाफ नहीं जानता था। अन्य सभी कस्टमर्स की तरह ही उनसे भी बर्ताव किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनाली फोगाट के शव पर कई जख्मों के निशान मिले हैं। फिलहाल उनकी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। हिस्टोपैथोलॉजी और सेरोलॉजिकल रिपोर्ट्स को रख लिया गया है।

परिवार से सोनाली फोगाट ने की थी परेशानी की बात?

शुरुआती रिपोर्ट्स में सोनाली फोगाट की मौत हार्ट अटैक से होने की बात कही गई थी, लेकिन परिवार के लोगों का कहना है कि वह हेल्दी और फिट थीं। ऐसे में उन्हें हार्ट अटैक नहीं हो सकता। फैमिली मेंबर्स का कहना है कि मौत से एक दिन पहले उन्होंने फोन पर कुछ परेशानी की बात की थी। परिवार का कहना है कि सोनाली की मौत के बाद हरियाणा स्थित उनके फार्म हाउस से कुछ चीजों को भी चुरा लिया गया।

Previous Post

सीएम योगी के OSD मोतीलाल सिंह की सड़क हादसे में मौत, पत्नी गंभीर

Next Post

'ऑपरेशन लोटस' की अलकायदा से तुलना- 'सामना' के माध्यम से भाजपा पर निशाना

Advertisement