कानपुर से एक शर्मनाक घटना का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देख कर गुस्से से खून खौल जाता है। दरअसल कानपूर के एक विवाहित जोड़े के बैडरूम का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक बेबस और अपने पति से परेशान पत्नी उसे मरती हुई और अपना बचाव करती नज़र आ रही है।
पत्नी पति से कहती है ‘और मारो ना’
पत्नी अपने पति से कहती है ‘और मारो ना’। वीडियो को देख ऐसा लगता है कि उसका पति उसे आए दिन मारता-पीटता था। पीड़िता का पति उसके हाथों को कास कर पकड़ा दिखता है और पत्नी अपने बचाव में उसे काटती है, उससे धक्का देती है, उससे उसका हाथ छोड़ देने को कहती है। वीडियो में हो रही बात चीत से मालूम चलता है कि महिला का पति उसे अक्सर मारता है और उसका किसी और महिला के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। पत्नी कहती है ‘तुम मुझे आज मार लोगे, मार लो,कल से तो मुझे आराम ही आराम है।’
दूसरी महिला से था अवैध संबंध
साथ ही वो कहती है कि ‘तुम दूसरी लड़की के पीछे अपनी पत्नी को मार रहे हो, इसके लिए बहुत पछताओगे तुम।’आपको जान कर हैरानी होगी कि महिला का शव फांसी के फंदे से लटका पाया गया है। महिला के घर वालों ने पति और उसके परिवार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनकी बेटी को मारा और फिर फंदे पर लटका दिया। आरोपी पति को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका कहना है कि उसे झूठे आरोपों के तहत फसाया गया है।