मुंबई। एंटीलिया केस की चल रही जांच के बीच महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया है।
अब उनकी जगह हेमंत नागराले मुंबई पुलिस कमिश्नर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परमवीर सिंह को अब डीजी होमगार्ड बनाया गया है।
इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दी है। 58 वर्षीय नागराले 1987 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वह अभी तक महानिदेशक (तकनीकी और कानूनी) के रूप में सेवा दे रहे थे।