लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बहराइच पहुंचे। यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही उन्होंने बहराइच को 333.83 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी।
उन्होंने यहां पर विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने आज बहराइच में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर कार्यक्रम को संबोधित किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों को होली की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि रंगों के त्यौहार होली की सभी को शुभकामनाएं। यह बेहद प्रसन्नता का क्षण है कि हमको होली से पहले बहराइच आने का मौका मिला है।
सीएम के कार्यक्रम में सांसद अक्षेवरलाल गोंड, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ सिंह, पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल, विधायक सुरेश्वर सिंह, सुभाष त्रिपाठी, माधुरी वर्मा, सरोज सोनकर मौजूद रहे।