नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बाइपास सर्जरी सफल रही है। एम्स के डॉक्टरों ने उनकी सफल सर्जरी की है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की है। राजनाथ सिंह ने सफल ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों की टीम को बधाई दी और एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया को निर्देश दिया कि वे राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग करते रहे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी की बायपास सर्जरी होने का समाचार मिला। मैं भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की कामना करता हूं।
बता दें कि बीते शुक्रवार को राष्ट्रपति ने सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल (रिसर्च एंड रेफरल) ले जाया गया। यहां उनका रूटीन चेकअप हुआ, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया था। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति को 27 मार्च की दोपहर को एम्स में शिफ्ट किया गया था।