अन्तर्राष्ट्रीय
WHO ने किया खुलासा- इस तरह इंसानों के अंदर आया कोरोना वायरस
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2021/03/who.jpg)
नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। भारत में भी इस वायरस की दूसरी लहर देखने को मिल रही है। वुहान से निकले इस वायरस को लेकर लोगों के मन में आज भी ये सवाल है कि आखिर ये इंसानों तक कैसे पहुंचा?
अब इसका खुलासा WHO ने अपनी रिपोर्ट में कर दिया है। WHO की टीम की ओर से पेश की गई रिपोर्ट के मुताबिक सार्स-कोव-2 वायरस यानी कोरोना वायरस के किसी प्रयोगशाला से लीक होने की आशंका न के बराबर है।
यह वायरस संभवत: चमगादड़ से अन्य जंतुओं के जरिये मनुष्यों में फैला होगा। कोविड-19 की उत्पत्ति का रहस्य खंगालने के लिए चीन का दौरा करने वाली विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टीम की मसौदा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
रिपोर्ट में कई अनसुलझे सवालों के जवाब नहीं दिए गए हैं। डब्ल्यूएचओ टीम ने वायरस के प्रयोगशाला से लीक होने के मामले को छोड़कर अन्य सभी पहलुओं पर आगे जांच करने का प्रस्ताव रखा है।
अन्तर्राष्ट्रीय
बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2025/02/Untitled-design-3-12-380x214-1.avif)
बलूचिस्तान। आतंक को पनाह देने वाला देश पाकिस्तान खुद ही लगातार आतंकी घटनाओं की मार झेल रहा है। अब पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र से एक और आतंकी घटना की जानकारी सामने आई है। यहां कोयला खनिकों को ले जा रहा एक वाहन बम की चपेट में आ गया। इस बम धमाके में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और करीब 7 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।
क्या है पूरा मामला?
अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान में बम धमाके की ये घटना अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान प्रांत के हरनाई जिले के शाहराग इलाके में हुई है। शुक्रवार को कोयला खनिकों को ले जा रहा वाहन बम की चपेट में आ गया। आतंकी घटना के पीड़ित लोग एक मिनी ट्रक सवार थे। अधिकारियों ने बताया है कि बम धमाके में घायल लोगों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बलूचिस्तान प्रांत में बम धमाके और इसमें 9 लोगों की मौत की घटना के बाद पाकिस्तान कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस आतंकी घटना को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भी जानकारी दी है कि उनके द्वारा इस घटना से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रैंड ने बम धमाके में लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। शाहिद रैंड ने बताया कि अब तक किसी भी समूह ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, अतीत में ऐसे आतंकी हमलों के लिए प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी को जिम्मेदार ठहराया गया है।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
साइलेंट किलर है हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी, इन लक्षणों से होती है पहचान
-
मुख्य समाचार3 days ago
वैलेंटाइन्स डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए दें ये खास गिफ्ट्स
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
यूपी सरकार महाकुंभ में धर्मगुरुओं संग करेगी जलवायु परिवर्तन पर मंथन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल
-
नेशनल2 days ago
रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जल्द सुनवाई की अपील खारिज
-
नेशनल1 day ago
महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाएंगे राहुल-प्रियंका, कांग्रेस के इस नेता ने की पुष्टि
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पीएम मोदी दो दिनों की अमेरिका यात्रा पर, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
-
नेशनल1 day ago
अरविंद केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, ‘शीशमहल’ मामले में सीवीसी ने दिए जांच के आदेश