रांची। झारखंड में कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को छह मई की सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह एवं राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर आपदा प्रबन्धन प्राधिकार की बैठक में यह निर्णय लिया।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए प्रदेशवासियों को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने पहले से चल रहे लॉकडाउन के नियमों में बदलाव की बात भी कही है। यानी पाबंदियों और छूट में बदलाव किया जा रहा है। अब दुकानें दोपहर दो बजे तक ही खुली रहेंगी।
राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 6 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के पूर्व के निर्देश में कुछ परिवर्तन किये गए हैं जिसकी विस्तृत जानकारी शीघ्र जारी की जायेगी।सहयोग करें। घर पर रहें, सुरक्षित रहें। https://t.co/QYb3cRqSFu
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 28, 2021
इसे लेकर लोगों को दोपहर 3 बजे तक मूवमेंट करने की इजाजत होगी। सीएम ने बताया कि स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के पूर्व के निर्देश में कुछ परिवर्तन किये गए हैं। इसकी विस्तृत जानकारी शीघ्र जारी की जायेगी। सहयोग करें। घर पर रहें, सुरक्षित रहें। इससे पहले 22 से 29 अप्रैल तक एक सप्ताह का संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया गया था।