नई दिल्ली। देशभर में अभी कोरोना के मामले कम होना शुरू ही हुए थे कि दूसरी ओर कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट ने सभी लोगों के चिंता बढ़ा कर रख दी है। महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं। वहीं मध्यप्रदेश और पंजाब भी इसकी चपेट में आ चुके हैं।
डेल्टा प्लस वैरिएंट को केंद्र सरकार ने चिंताजनक स्वरूप (विओसी) के रूप में टैग किया है। अगर महाराष्ट्र में ज्यादा डेल्टा प्लस के मामले मिलते हैं तो लॉकडाउन भी लगाया जा सकता है। महाराष्ट्र के 7 जिलों में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 9 केस मिले हैं।
वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश में एक व्यक्ति की इस नए वैरिएंट से मौत हो गई है और 7 अन्य केस मिले हैं। पंजाब में भी डेल्टा प्लस वैरिएंट का 1 केस सामने आया है। कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिेएंट के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए राज्य सरकारें अलर्ट पर हैं और जल्द से जल्द जीनोम सीक्वेंसिंग के माध्यम से इसकी जांच करने में जुटी हुई हैं।