देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी नई कार Tata HBX को भारत में पेश कर सकती है। रिपोर्टस के मुताबिक इस कार को 4 अगस्त को पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने इस कार के नाम का अभी तक खुलासा नहीं किया है। ऐसा माना जा रहा है कि इसका नाम HBX Mini SUV हो सकता है।
हॉर्नबिल कंपनी की सबसे छोटी एसयूवी होगी और इस 5 सीटर, सब 4 मीटर मॉडल के डिजाइन को टाटा के फ्लैगशिप एसयूवी हैरियर और सफारी से लिया गया है। इस एसयूवी के लॉन्च से पहले सूत्रों ने जानकारी दी थी कि इस कार का प्रोडक्शन शुरू हो गया है और इसे डीलर्स को डिस्पैच किए जाने के लिए तैयार है।
इस माइक्रो एसयूवी में कंपनी का इम्पैक्ट 2.0 डिजाइन मिलेगा। इसका फ्रंट डिजाइन हैरियर के डिजाइन की तरह होगा जो टाटा के सिग्नेचर ‘ह्यूमैनिटी लाइन’ ग्रिल के साथ आएगा। एल्ट्रोज हैचबैक के बाद हॉर्नबिल कंपनी के लाइनअप में सेकेंड मॉडल है जिसे ALFA (एजाइल लाइट फ्लेक्सिबल एडवांस्ड) प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है। इसके कारण यह भी उम्मीद की जा रही है कि इसमें बेहतरीन सुरक्षा मिलेगी और यह एसयूवी जबरदस्त सेफ्टी रेटिंग हासिल करेगी।