टेलीविजन और फिल्मों के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक के कारण आज निधन हो गया है। उनकी उम्र 40 साल थी। उन्हें टीवी शो बालिका वधू में अपनी भूमिका के लिए काफी प्रसिद्धी मिली थी।
मुंबई के कूपर अस्पताल के एक अधिकारी ने उनके निधन की पुष्टि की है। शुक्ला को सुबह ही दिल का दौरा पड़ा था।सिद्धार्थ शुक्ला बीग बॉस 13 के विनर रह चुके है। इसी के साथ ही वो खतरों के खिलाड़ी 7 के भी विनर रह चुके है।
कल रात तक ठीक थे सिद्धार्थ
सिद्धार्थ का जन्म मुंबई में हुआ था। उनकी रुचि कभी भी मॉडलिंग और एक्टिंग में नहीं थी। सिद्धार्थ हमेशा से ही बिजनेस करना चाहते थे। अपने लुक्स की वजह से वो लोगों को आकर्षित करते थे। साल 2004 में एक बार मां के कहने पर सिद्धार्थ ने एक मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सिद्धार्थ यहां बिना पोर्टफोलियो लिए पहुंच गए। जूरी ने सिद्धार्थ के लुक्स को देखकर ही उन्हें चुन लिया था।