नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण की शुरूआत शुक्रवार को हो गई। इस योजना के तहत देश के पांच सौ शहरों में वेस्ट मैनेजमेंट को मजबूत करना, पीने के पानी की सुविधा को बेहतर करने का काम किया जाएगा।
राजधानी दिल्ली स्थित डाक्टर आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 में देशवासियों ने भारत को खुले में शौच से मुक्त करने का बनाने का संकल्प लिया था। इसके तहत 10 करोड़ से ज्यादा शौचालयों का निर्माण किया गया।
अब ‘स्वच्छ भारत मिशन-अर्बन 2.0’ का लक्ष्य है कचड़ा मुक्त शहर। यानी शहर को कचरे के ढेर से पूरी तरह मुक्त बनाना। इस योजना को लॉन्च करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देशभर में शौचालयों का निर्माण कर, सफाई अभियान चलाकर देश ने स्वच्छ भारत मिशन का पहला चरण पूरा किया।
अब हमारा लक्ष्य शहरों को कचरा मुक्त बनाना है, अमृत मिशन भी इसके साथ काम करेगा। बता दें, अभियान का दूसरा चरण स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0 और अमृत 2.0 को शहरों को कचड़ा मुक्त पर पानी को सुरक्षित करने के लिए डिजाइन किया गया है।