भारत कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस वक़्त यूएस के आधिकारिक दौरे पर हैं। उन्होंने वहां हार्वर्ड युनिवर्सिटी के छात्रों से बात की। बता दें कि लखीमपुर में मारे गए किसानों के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि ‘ये घटना निंदनीय है।’ घटना में केंद्रीय गृह राजयमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ़्तारी पर भी चर्चा हुई। बता दें कि उनसे पूछा गया की ‘इस मुद्दे पर पीएम मोदी और वरिष्ठ नेताओं का कोई बयान क्यों नहीं आया हैं ?’
निर्मला बोलीं-‘मेरी पार्टी या मेरे प्रधानमंत्री किसी भी आरोपी को लेकर रक्षात्मक नहीं हैं’
इसपर निर्मला सीतारमण ने कहा कि ‘नहीं, बिल्कुल नहीं। मुझे लगा कि आपने एक ऐसी घटना को उठाया जो बिल्कुल निंदनीय है। हम (BJP) में हर कोई ऐसा सोचता है। इसी तरह के मामले और भी राज्यों में हो रहे हैं। वहां के बारे में कोई बात नहीं करता है। यह चिंता की बात है।’ आगे मंत्री ने कहा, ‘भारत में इस तरह के मुद्दे देश के कई अलग-अलग हिस्सों में समान रूप से हो रहे हैं। मैं चाहती हूं कि जो भारत को जानते हैं, ऐसे मामलों को केवल उस समय नहीं उठाएं जब यह भाजपा शासित राज्य में हो रहे हों।’
Also Read-लखीमपुर हिंसा मामले में SUV का ड्राइवर गिरफ्तार, मामले में पूछ-ताछ जारी
निर्मला कहती हैं कि ‘मेरी पार्टी या मेरे प्रधानमंत्री किसी भी आरोपी को लेकर रक्षात्मक नहीं हैं। हम भारत के बारे में रक्षात्मक हैं। मैं भारत के लिए बात करूंगी। मैं गरीबों के लिए न्याय की बात करूंगी। आइए तथ्यों पर बात करते हैं।’ बता दें की लखीमपुर हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिए गया है। अब किसान उनके पिता अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं।