Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी में खात्मे की ओर कोरोना वायरस, बीते 24 घंटे में मिले केवल 6 केस

Published

on

Loading

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,59,035 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 06 नये मामले आये हैं।

प्रदेश में अब तक कुल 8,11,17,819 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 08 तथा अब तक कुल 16,86,984 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 133 एक्टिव मामले है।

उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। कल एक दिन में 2,24,781 कोविड वैक्सीन की डोज दी गयी है। प्रदेश में कल तक पहली डोज 9,22,37,989 तथा दूसरी डोज 2,54,83,124 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 11,77,21,113 कोविड डोज दी गयी है।

प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करें।

प्रादेशिक

महाराष्ट्र के नागपुर में एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत

Published

on

Loading

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से आस-पास का इलाका दहल गया। बताया जा रहा है कि विस्फोटक निर्माण यूनिट में ये विस्फोट हुआ था। वहीं फैक्ट्री में हुए इस धमाके की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी दी।

घटना की जांच जारी

अधिकारी ने बताया कि विस्फोट जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर, काटोल तहसील के कोतवलबडी में एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में दोपहर 1:30 बजे हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘दो लोगों की मौत हुई है और कुछ अन्य घायल हुए हैं। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।’’ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास की झाड़ियों में मामूली आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया है।

नागपुर ग्रामीण के SP हर्ष पोद्दार ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “एशियन फायरवर्क्स फैक्ट्री है, यहां पर पटाखे बनाए जाते हैं। यहां करीब डेढ़ बजे एक ब्लास्ट हुआ, जिसमें विस्फोट के बाद 2 लोगों की मौत हो गई और तीन मामूली रूप से घायल हो गए। विस्फोट के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, इसके लिए फोरेंसिक जांच की जाएगी। आग बुझा दी गई है।

Continue Reading

Trending