छत्तीसगढ़ के सुकमा से एक हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है। यहां सीआरपीएफ के एक जवान ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। आपको बता दें कि सीआरपीएफ 50 बटालियन कैंप के एक जवान ने रात एक बजे अपने ही साथियों पर गोली चला दी। इस घटना से चार जवानों की गोली लगने से मौत हो गई, साथ ही तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अनबन होने पर जवान ने खोया आप, चलाई गोली
बता दें कि गोली चलाने वाला जवान रितेश रंजन रात को नक्सली क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात था। ड्यूटी के दौरान जवानों के बीच कुछ गहमा-गहमी हुई ,जिसने हिंसा का रूप ले लिया। इसके बाद रितेश ने अपना आप खो दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे चार जवानों की मौत हो गई।
आरोपी से पूछताछ जारी
जानकारी के मुताबिक इस घटना में मारे गए चार जवानों धनजी, राजीब मंडल, राजमणि कुमार यादव और धर्मेंद्र कुमार हैं जबकि तीन अन्य जवान धनंजय कुमार सिंह,धरमात्मा कुमार और मलय रंजन महाराणा घायल हो गए हैं। बस्तर क्षेत्र के महानिरीक्षक सुंदरराज ने बताया कि सुबह करीब 3:15 पर रितेश ने अपनी एक-47 से गोली चलाई। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य जवान मौके पर पहुंच गए और रितेश को पकड़ लिया। साथ ही घायल जवानों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया ,जहां चार जवानों को मृत घोसित किया गया। अन्य तीन जवानों का अभी इलाज जारी है। साथ ही आरोपी रितेश से पुलिस पूछ ताछ कर रही है।
Also Read-यूपी ने कोविड पर किया प्रभावी नियंत्रण, पिछले 24 घंटों में 69 जिलों में नहीं पाया गया एक भी नया मरीज