भोपाल के एक अस्पताल में आग लगने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कमला नेहरू चिल्ड्रन हॉस्पिटल की विशेष नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में सोमवार देर रात आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सरकार को इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश देने पड़े।
36 नवजात बच्चों को बचाया गया
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो सकती है और वार्ड के अंदर की स्थिति को “बहुत डरावना” बताया। एक अधिकारी के अनुसार, आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लगी, जिसमें आईसीयू है।
सारंग ने कहा, ‘शार्ट सर्किट के कारण विशेष नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू) वार्ड में लगी आग में चार बच्चों की मौत हो गई।’ उन्होंने कहा, ‘घटना की सूचना मिलते ही हम अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। वार्ड के अंदर अंधेरा था। हमने बच्चों को बगल के वार्ड में स्थानांतरित कर दिया।’ उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ितों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
Also Read-चेन्नई में बारिश ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुख्यमंत्री स्टालिन ने लिया स्थिति का जायजा