जयपुर। बाड़मेर जिले के जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक बस के ट्रॉली से टकरा जाने से बस में आग लगने से कम से कम 11लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और बस में लागी आग पर काबू पाने और यात्रियों को बचाने के प्रयास जारी हैं।
इस हादसे में बच निकले एक शख्स ने बताया कि ट्रॉली गलत साइड से आ रही थी, यह 20 से 25 यात्रियों से भरी उनकी बस से जा टकराई। लगभग 10 से 12 यात्रियों को बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।अधिकारियों ने कहा कि आग पर काबू पाने के बाद ही हताहतों की सही संख्या का पता लगाया जा सकता है।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट के मुताबिक मोदी ने कहा, ‘‘दुख की बात है कि राजस्थान के बाड़मेर-जोधपुर राजमार्ग पर बस और टैंकर में टक्कर होने से लोगों ने अपनी जान गंवाई। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’