अगले साल यानि 2022 में पंजाब के विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी बीच लोगों के चहिते बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद से जुडी एक खबर सामने आई है। एक ओर जनता उनके चुनाव में उतरने का इंतज़ार कर रही थी, वहीं अब सोनू सूद ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। बता दें कि अभिनेता की बहन मालविका सूद सच्चर अब चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
फिलहाल वो किस पार्टी से चुनाव लड़ने वालीं हैं, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। मालविका किस सीट से लड़ेंगी इसका एलान अभी नहीं किया गया है। चुनाव लड़ने के फैसले के साथ ही मालविका ने कयासों का दौर शुरू कर दिया है।
बता दें कि मालविका ने कोरोना काल में अपने भाई सोनू के साथ मिल कर जनता की खूब सेवा की थी। इसी साल के जून महीने से मालविका ने राजनीती में आने के संकेत दिए थे। मालविका ने कहा था कि ‘मुझे सियासत में आने से कोई परहेज नहीं है, लेकिन अभी मुझे जनसेवा का विस्तार करना है।’ वो अभी भी सोनू सूद के साथ पीडि़तों की मदद करने में जुटी हुई हैं।’
Also Read-ग्लोइंग स्किन के लिए ना करें और इंतजार, इन खानों को करें डाइट में शामिल