सपना चौधरी अपने गानों और डांस मूव्स से लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। उनके फैंस न सिर्फ हरियाणा, बल्कि पुरे भारत में हैं। सपना चौधरी पर अब एक बड़ी मुसीबत आन-पड़ी है। दरअसल लखनऊ के एक कोर्ट ने डांसर और सिंगर के खिलाफ अरेस्ट वॉरेंट जारी किया है। सपना पर एक शो को कैंसिल करने और दर्शकों के पैसे ना लौटाने का आरोप लगाया गया है।
एडिशनल चीफ जुडिशल मेजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी ने सपना के खिलाफ अरेस्ट वॉरेंट जारी करते हुए अगली सुनवाई तक पुलिस को एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। सपना चौधरी को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी, क्यूंकि कोर्ट को उनके केस पर फैसला सुनाना है। आपको बता दें कि एफआईआर दर्ज होने के बाद सपना ने इसे ख़ारिज करने के लिए आवेदन भी दिया था, जिसे ख़ारिज कर दिया गया है।
सपना चौधरी के खिलाफ दर्ज हुआ ये मामला करीब 4 साल पुराना है। दरअसल, सपना चौधरी के खिलाफ 14 अक्टूबर साल 2018 में आशियाना पुलिस स्टेशन में शिकायत दी गई थी। आरोप लगाया था कि 13 अक्टूबर को लखनऊ के स्मृति उपवन में दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक का शो ऑर्गेनाइज ने किया था, लेकिन इस शो में सपना नहीं पहुंचीं।
Also Read-उमा भारती ने की सीएम योगी की जमकर तारीफ, कही ये बात