प्रादेशिक
यूपीः घर-घर जाकर किया जाएगा सर्वेक्षण, टीकाकरण के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2021/11/कोरोना-टीकाकऱण.jpg)
लखनऊ। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाते हुए प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों को तेजी से टीका कवर देने का काम कर रही है। दूसरे प्रदेशों की अपेक्षा उत्तर प्रदेश के हालात तेजी से बेहतर हुए हैं। सक्रिय केस हो या फिर टेस्टिंग और वैक्सीनेशन की बात प्रदेश सरकार द्वारा समय पर लिए गए निर्णयों का ही परिणाम है कि आज सर्वाधिक जनसंख्या वाला यूपी दूसरे प्रदेशों से कोरोना पर लगाम लगाने व टीकाकरण करने में अव्वल है।
कम समय में टेस्टिंग क्षमता को तेजी से बढ़ाते हुए आज प्रदेश में रोजाना डेढ़ लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में 1,20,807 कोविड सैम्पल की जांच की गई जिसमें 10 नए केस मिले। प्रदेश में सक्रिय केसों की संख्या अब 102 है पिछले 24 घंटों में 08 मरीजों ने संक्रमण को मात दी।
पूरे प्रदेश में 518 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील किए जा चुके हैं। शेष प्लांट की स्थापना का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इन सभी ऑक्सीजन प्लांट के सक्रिय होने से भविष्य में भी प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होगी। 24 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश से देश के दूसरे प्रदेश टीकाकरण में कहीं पीछे हैं।
पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों में जहां कम आबादी होने के बावजूद टीकाकरण धीमी गति से चल रहा वहीं यूपी लगातार रिकॉर्ड बना रहा है। यूपी में अब तक 14 करोड़ 82 लाख से अधिक टीकाकरण किया जा चुका है। जिसमें अब तक 10 करोड़ 53 लाख से अधिक पहली डोज और 04 करोड़ 28 लाख से अधिक दूसरी डोज दी जा चुकी है।
घर-घर जाकर किया जाएगा सर्वेक्षण
उच्चस्तरीय बैठक में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कोविड टीकाकरण को और तेज करने के लिए ठोस प्रयास करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाते हुए घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाए।
अब तक पहली डोज न पाने लेने वालों की अलग सूची तैयार की जाए। जिनका दूसरा डोज ओवरड्यू हो गया हो उनकी एक अलग सूची बनाई जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांग, अक्षम, निराश्रित, वृद्ध जनों से संपर्क कर उनका टीकाकरण कराने के आदेश जारी करते हुए कहा कि सीएमओ स्तर से ग्राम प्रधानों, पार्षदों का सहयोग लेकर टीकाकरण को तेजी से आगे बढ़ाए।
प्रादेशिक
महाराष्ट्र के नागपुर में एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2025/02/16_02_2025-nagpur_blast_23885402.jpg)
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से आस-पास का इलाका दहल गया। बताया जा रहा है कि विस्फोटक निर्माण यूनिट में ये विस्फोट हुआ था। वहीं फैक्ट्री में हुए इस धमाके की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी दी।
घटना की जांच जारी
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर, काटोल तहसील के कोतवलबडी में एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में दोपहर 1:30 बजे हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘दो लोगों की मौत हुई है और कुछ अन्य घायल हुए हैं। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।’’ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास की झाड़ियों में मामूली आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया है।
नागपुर ग्रामीण के SP हर्ष पोद्दार ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “एशियन फायरवर्क्स फैक्ट्री है, यहां पर पटाखे बनाए जाते हैं। यहां करीब डेढ़ बजे एक ब्लास्ट हुआ, जिसमें विस्फोट के बाद 2 लोगों की मौत हो गई और तीन मामूली रूप से घायल हो गए। विस्फोट के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, इसके लिए फोरेंसिक जांच की जाएगी। आग बुझा दी गई है।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
साइलेंट किलर है हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी, इन लक्षणों से होती है पहचान
-
मुख्य समाचार3 days ago
वैलेंटाइन्स डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए दें ये खास गिफ्ट्स
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
यूपी सरकार महाकुंभ में धर्मगुरुओं संग करेगी जलवायु परिवर्तन पर मंथन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल
-
नेशनल2 days ago
रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जल्द सुनवाई की अपील खारिज
-
नेशनल1 day ago
महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाएंगे राहुल-प्रियंका, कांग्रेस के इस नेता ने की पुष्टि
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पीएम मोदी दो दिनों की अमेरिका यात्रा पर, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
-
नेशनल1 day ago
अरविंद केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, ‘शीशमहल’ मामले में सीवीसी ने दिए जांच के आदेश