लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव आज 82 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के अवसर पर कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई दी। मुलायम सिंह का जन्मदिन लखनऊ के सपा मुख्यालय में सादगी से जन्मदिन मनाया जाएगा। इस समारोह में उनके बेटे व सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे।
मुलायम सिंह के जन्मदिन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें बधाई दी है। पूर्व सीएम को बधाई देते हुए सीएम योगी ने ट्विटर पर लिखा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।