ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक हैं। उन्होंने अपने शानदार पीडीए से हमेशा लोगों को हैरान कर दिया है। हालाँकि, पीसी ने कल अपने फैंस को एक बड़ा झटका दिया। देशी गर्ल ने अपने एक मूव से दुनिया भर में सभी को चौका दिया।
एक्ट्रेस ने लगाया अफवाहों पट फुल स्टॉप
दरअसल ऐक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से जोनस नाम हटा दिया। उनके इस कदम से फैन्स हैरान रह गए हैं। अचानक से उनका नाम बदलना इस बात का संकेत भी देता है कि वह किसी बड़े बदलाव से गुजर रही हैं? क्या पीसी डाइवोर्स लेने वाली हैं? अब प्रियंका ने इन खबरों पर विराम लगते हुए इन्हे गलत साबित कर दिया है। दरअसल निक ने अपना वर्क आउट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस पोस्ट पर प्रियंका ने प्यार भरा कमेंट किया, जिससे ये साफ़ हो गया कि ये कपल तलाक़ नहीं लेने वाला है। प्रियंका ने कमेंट में ज़िन्दगी भर निक के साथ रहने और उनकी बाहों में मरने की इच्छा जताई।
प्रियंका की मां ने भी किया अफवाहों को ख़ारिज
इससे पहले, जब सामंथा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अक्किनेनी को हटाया, तो प्रशंसकों ने इस पर भ्रम और चिंता व्यक्त की थी और अब ये सिचुएशन देजा वु जैसी लगती है। बता दें कि प्रियंका और निक जोनास ने 1 दिसंबर 2018 को शादी रचाई थी और हाल ही में अपना पहला घर साथ लाए था। प्रियंका चोपड़ा जोनास की मां मधु चोपड़ा ने भी अभिनेत्री की अमेरिकी गायक निक जोनस से तलाक से जुड़ी सभी अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा ‘यह सब बकवास है, अफवाह न फैलाएं।’