प्रादेशिक
योगी सरकार ने 108797 किसानों से खरीदा लगभग आठ लाख मीट्रिक टन धान
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2021/11/yogi-news.jpg)
लखनऊ। किसानों को अधिक से अधिक लाभ देने में जुटी यूपी सरकार ने धान खरीदने की रफ्तार को काफी तेज कर दिया है। एक अक्टूबर से अभी तक कुल 108797 किसानों से 64 हजार मीट्रिक टन की धान खरीद की गई है। वर्तमान समय में 72 जिलों के 3386 सेन्टरों पर बड़ी तेजी से धान खरीदा जा रहा है।
जबकि पिछले साल 68 जिलों में आज तक 3510 सेन्टरों पर रही धान खरीद हो पाई थी। धान खरीद में नए रिकार्ड बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करने में जुटी है। प्रदेश सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं की हैं। अधिकारियों को भी धान क्रय केन्द्रों पर नजर रखने और किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने की हिदायत दी है।
किसानों के हितों का ध्यान रखने वाली यूपी सरकार ने इस साल धान खरीद के लिए प्रदेश में 139 केन्द्र बढ़ाए हैं। प्रदेश में कुल 4370 धान क्रय केन्द्र खोले गये हैं जबकि पिछले साल इनकी संख्या 4231 थी। सरकार की ओर से की गई व्यवस्थाओं से किसानों में भी खुशी दिखाई दे रही है। वे भी बड़ी संख्या में इच्छानुसार धान केन्द्रों पर पहुंचकर अपनी फसल बेच रहे हैं।
पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 07.480 एलएमटी धान की प्रगतिशील खरीद की गई है। कुल 1453.35 करोड़ रुपये का धान किसानों से खरीद लिया गया है। जबकि पिछले साल आज के दिन तक सरकार ने 2.90 लाख किसानों से 16.42 एलएमटी धान खरीदा था। गौरतलब है कि सरकार की मंशा किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना है।
कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के तहत सीधे किसानों से पारदर्शी धान खरीद का लाभ मिल रहा है। साथ में किसानों को इच्छानुसार किसी भी केन्द्र पर धान बेचने की सुविधा दी गई है। किसानों को धान के मूल्य का भुगतान भी उनके खातों में 72 घंटों के अंदर किया जा रहा है।
प्रादेशिक
महाराष्ट्र के नागपुर में एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2025/02/16_02_2025-nagpur_blast_23885402.jpg)
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से आस-पास का इलाका दहल गया। बताया जा रहा है कि विस्फोटक निर्माण यूनिट में ये विस्फोट हुआ था। वहीं फैक्ट्री में हुए इस धमाके की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी दी।
घटना की जांच जारी
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर, काटोल तहसील के कोतवलबडी में एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में दोपहर 1:30 बजे हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘दो लोगों की मौत हुई है और कुछ अन्य घायल हुए हैं। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।’’ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास की झाड़ियों में मामूली आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया है।
नागपुर ग्रामीण के SP हर्ष पोद्दार ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “एशियन फायरवर्क्स फैक्ट्री है, यहां पर पटाखे बनाए जाते हैं। यहां करीब डेढ़ बजे एक ब्लास्ट हुआ, जिसमें विस्फोट के बाद 2 लोगों की मौत हो गई और तीन मामूली रूप से घायल हो गए। विस्फोट के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, इसके लिए फोरेंसिक जांच की जाएगी। आग बुझा दी गई है।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
साइलेंट किलर है हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी, इन लक्षणों से होती है पहचान
-
मुख्य समाचार3 days ago
वैलेंटाइन्स डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए दें ये खास गिफ्ट्स
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
यूपी सरकार महाकुंभ में धर्मगुरुओं संग करेगी जलवायु परिवर्तन पर मंथन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल
-
नेशनल2 days ago
रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जल्द सुनवाई की अपील खारिज
-
नेशनल1 day ago
महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाएंगे राहुल-प्रियंका, कांग्रेस के इस नेता ने की पुष्टि
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पीएम मोदी दो दिनों की अमेरिका यात्रा पर, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
-
नेशनल1 day ago
अरविंद केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, ‘शीशमहल’ मामले में सीवीसी ने दिए जांच के आदेश