बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज़ इन दिनों मुश्किलों में घिर चुकी हैं। ED ने उन्हें बुधवार को अपने समक्ष बुलाकर उनसे पूछ-ताछ की थी। अभी भी एक्ट्रेस की मुश्किलें कम होती नज़र नहीं आ रही हैं। बता दें कि जैकलीन को आज यानी गुरुवार को फिर ED ने तलब किया।
सुकेश चंद्रशेखर के केस के चलते जैकलीन से पूछ-ताछ
जानकारी के मुताबिक ED कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग केस के चलते जैकलीन से पूछ-ताछ कर रही है। बुधवार को इस केस में गवाह के तौर पर वो ED के समक्ष पेश हुई थी। अब उन्होंने पूछ-ताछ के दूसरे दौर का सामना किया।
सुबह 11 बजे दिल्ली में एमटीएनएल की इमारत गईं
जैकलीन सुबह करीब 11 बजे मध्य दिल्ली में एमटीएनएल की इमारत में आईं, जहां ईडी का कार्यालय है। पांच अन्य के साथ एक महिला अधिकारी उस कमरे में मौजूद थीं, जहां उनका बयान दर्ज किया गया। अधिकारीयों ने जैकलीन को रविवार को एयरपोर्ट पर रोका था। कुछ देर उनसे सवाल जवाब किए गए,फिर उन्हें जाने दिया।