फिरोजाबाद में एक और होमगार्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फ़िरोज़ाबाद में पुलिस होमगार्ड का आतंक देखने को मिला है। बता दें कि टेम्पो चालक को पुलिस होमगार्ड ने सरेआम जमकर पीटा।
टेम्पो चालक को पुलिस होमगार्ड ने सरेआम पीटा
पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ है ,जिसको देख लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रहीं है।बायरल वीडियो फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर के आशफाबाद चौराहे का बताया जा रहा है। ऑटो चालक पर होमगार्ड धडा धड़ थप्पड़ बर्सता नज़र आया। होमगार्ड सरेआम एक टेम्पो चालक को पकड़कर बीच रॉड पर थप्पड़ों की बरसात करता नज़र आया।
होमगार्ड को किसी का डर नहीं
ऐसा लगता है कि होमगार्ड को किसी का डर नहीं है। पिटाई का विडियो शोसल मीडिया पर सुर्खिया बटोर रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते है दो पुलिस होमगार्ड कर्मियो ने ऑटो टेम्पो को घेरकर चालक की सरेआम पिटाई कर दी।