कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केआर रमेश कुमार और कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने बेलगावी में चल रहे राज्य विधानसभा सत्र में पूर्व में एक सेक्सिस्ट टिप्पणी करने के बाद विवाद खड़ा कर दिया है। सदन के पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार ने अध्यक्ष से कहा, “जब बलात्कार को रोक ना सकें, तो लेटिए और मज़े लीजिए।’ हैरान करने वाली बात ये रही कि इसपर विधायक को रोकने के बजाए विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी भी ठहाके लगाते हुए नज़र आए।
विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी भी ठहाके लगाते आए नज़र
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल कर्णाटक मे आई बाढ़ और उससे हुए नुक्सान को ले कर चर्चा की जानी थी। इस मुद्दे पर विधानसभा में जम कर हंगामा शुरू हो गया। स्पीकर ने मामला शांत कर विधायकों को शमझाने की कोशिश की, लेकिन विधायकों की बहस जारी रही।
महिला विधायकों ने माफ़ी की करी मांग
इसपर विधायक हेगड़े ने कहा, ‘रमेश कुमार आप जानते हैं, अब मुझे लग रहा है कि मुझे इस स्थिति को एन्जॉय करना चाहिए। मैंने तय किया है कि अब मै किसी भी को भी रोकने और स्थिति को संभालने की कोशिश नहीं करूंगा। आप लोग चर्चा करिए।’ इसी बात पर टिप्पड़ी करते हुए रमेश कुमार ने कहा कि ‘एक पुरानी कहावत है… जब बलात्कार को रोका नहीं जा सके तो लेटिए और मजे लीजिए। अभी आपकी स्थिति बिल्कुल ऐसी ही हो गई है।’ अपनी इस अभद्र और असंवेदनशील टिप्पड़ी के चलते अब रमेश कुमार विवादों में घिर गए हैं। उनकी ही पार्टी की महिला विधायकों ने उनसे महिलाओं से सदन से माफ़ी मांगने की मांग की है।’