भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को महाराष्ट्र में इस संक्रमण के 8 मरीज़ मिले, वहीं गुजरात में 2 मरीज़ मिले। भारत में ओमीक्रॉन के मामले कुल 113 पहुंच गए हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में शुक्रवार को आठ और लोग कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित मिले, जिससे राज्य में ऐसे रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 48 हो गई।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान द्वारा आज दी गई रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में आठ और लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए।’ विज्ञप्ति के अनुसार इनमें से छह रोगी पुणे से हैं जबकि एक रोगी मुंबई और एक कल्याण-डोंबिवली से है। सभी आठ नए रोगी पुरुष हैं और उनकी आयु 29 से 45 साल के बीच है।
गुजरात में शुक्रवार ओमिक्रॉन के 2 और मामले दर्ज किए गए हैं. गुजरात के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इन दोनों मामलों को मिलाकर प्रदेश में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की संखअया 86 हो गई है। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के स्वरूप ओमीक्रोन के 12 नए मामले सामने आने के बाद इसके कुल मामलों की संख्या 22 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मरीजों में से ज्यादातर का ‘टीकाकरण’ हो चुका है और ‘संक्रमण के लक्षण’ नहीं हैं।