राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की पद यात्रा के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा रास्ते में लगे भाजपा सांसद स्मृति ईरानी के पोस्टर को अपशब्दों की बौछार के साथ फाड़ते देखा गया। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओंं के द्वारा की गई इस अभद्रता पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नाराज़गी जताई है।
उत्तर प्रदेश में चल रहे चुनाव को लेकर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक बार फिर अमेठी मैं अपनी सीट को सुरक्षित करने की तैयारी में हैं। उन्होंने मोदी भगाओ मंगाई घटाओ का स्लोगन लेकर पदयात्रा का आयोजन किया। लम्बी पदयात्रा के बाद राहुल और प्रियंका ने अलग-अलग जन सभाओं को भी संबोधित किया। लेकिन इस आयोजन के बीच कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद स्मृति ईरानी की पोस्टर को फाड़ कर विरोध जताया।
पोस्टर्स फाड़ने के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी पर अपशब्दों की बौछार भी की। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने से बीजेपी कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया है और इस वीडियो की निंदा की जा रही है।