बीते दिन पंजाब के लुधियाना स्थित कोर्ट की दूसरी मंज़िल के टॉयलेट में धमाका हुआ। इस मामले में अब एक अहम जानकारी सामने आई है। जांच एजेंसियों को मौके से हाई ग्रेड एक्सप्लोजिव्स मिले हैं। बता दें कि जिस युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है, उसकी पहचान करना मुश्किल व्यतीत हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी के शरीर में केवल उसका एक टैटू बचा है। फॉरेंसिंक और बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड टीम को शुरुआती जांच में पता चला है कि इस धमाके में हाई ग्रेड एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल हुआ है। हाई ग्रेड एक्सप्लोसिव आमतौर पर PETN या RDX होता है। हालांकि, अभी तक ये नहीं पता चला है कि ये PETN है या RDX।
ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मरे गए एक युवक ने ही बम धमाका किया। माके के बाद मौके पर पहुंची NSG की टीम को टॉयलेट से क्षत-विक्षत हालत में एक शव मिला है, जिसे इस धमाके का जिम्मेदार माना जा रहा है। उस शव को टॉयलेट से निकाल लिया गया है। हालांकि, शव की पहचान के नाम पर हाथ पर एक धार्मिक चिन्ह का एक टैटू मिला है। कुछ मोबाइल के टुकड़े भी मिले हैं, जिसे फॉरेंसिंक लैब भेजा गया है।
लुधियाना ब्लास्ट में संदिग्ध की पहचान मुश्किल, शरीर के उड़े चिथड़े, केवल एक टैटू शेष