कोरोना वायरस ब्रिटैन में अपना कहर बरपा रहा है। एक बार फिर ब्रिटैन में कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। एक दिन में ही यहां कोरोना के बेहद डरा देने वाले आकड़े उजागर हुए हैं। ब्रिटेन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकार्ड 1,22,186 नए मरीज मिले हैं। साथ ही कोरोना से 137 मौतें हुई हैं।
जानकारी के मुताबिक ओमीक्रॉन के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र ब्रिटैन में क्रिसमस पर तीन हज़ार से ज़्यादा उड़ानों को रद्द किया गया। ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक देश में लगातार तीन दिनों से एक लाख से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं।
बता दें कि गुरुवार को 1,19,789 मामले मिले थे, जबकि बुधवार को 1.06 लाख केस सामने आए थे। गुरुवार के 147 मौतों की तुलना में शुक्रवार को कुछ कम 137 मौतें हुईं. शनिवार को यह आंकड़ा 122,186 रहा है।