भारत में ओमिक्रॉन के लगातार बढ़ते मामलों से देश में डर का माहौल बना हुआ है। देश में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 578 मामले सामने आए हैं। बता दें कि महाराष्ट्र को पिछड़ते हुए अब दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे अधिक मरीज़ मिले हैं। बता दें कि पहली बार रविवार को नए राज्यों में ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। अब ओमिक्रॉन देश के 19 राज्यों में पहुंच गया है। दिल्ली में अबतक कुल 142 ओमिक्रॉन संक्रमित मिले जिसमें से 23 ठीक हुए हैं।
महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर आ गया है। यहां अबतक 141 संक्रमित मिले जिसमें से 42 स्वस्थ हुए हैं। केरल में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या अबतक 57 है जिसमें से मात्र 1 मरीज स्वस्थ हुआ है। तेलंगाना में कुल 41 केस मिले जिसमें से 10 मरीज स्वस्थ हुए हैं। गुजरात में अबतक 49 संक्रमित मिले जिसमें से 10 ठीक हुए हैं।
तमिलनाडु में अबतक 34 ओमिक्रॉन संक्रमित मिले कोई भी स्वस्थ नहीं हुआ है। कर्नाटक में अबतक 31 मरीज मिले और 15 मरीज स्वस्थ हुए। राजस्थान में अबतक 43 मरीज मिले जिसमें से 30 स्वस्थ हुए। हरियाणा में 4 संक्रमित मिले 2 स्वस्थ हुए। मध्य प्रदेश में 9 मरीज मिले जिसमें से 7 स्वस्थ हुए। ओडिशा में अबतक 4 मरीज मिले कोई स्वस्थ नहीं हुआ। पश्चिम बंगाल में अबतक 6 मरीज मिले जिसमें से 1 स्वस्थ हुआ।
आंध्र प्रदेश में अबतक 6 मरीज मिले 1 स्वस्थ हुआ। जम्मू-कश्मीर में 3 मरीज मिले सभी स्वस्थ हुए। चंडीगढ़ में अबतक 3 मरीज मिले, 2 स्वस्थ हुए। उत्तर प्रदेश में अबतक 2 मरीज मिले सभी स्वस्थ। लद्दाख में 1 मरीज मिला, स्वस्थ है। उत्तराखंड में 1 मरीज मिला स्वस्थ है। हिमाचल प्रदेश में भी 1 मरीज मिला ।