नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नव वर्ष पर सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एलान किया कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्तओं को 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी।
इसके साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। इससे पहले समाजवादी पार्टी (SP) ने ट्वीट कर हादसे में मरने वाले साइकल सवारों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी।
पार्टी ने ट्वीट कर कहा था, ‘साइकल से चलने वालों की एक्सिडेंट में मौत होने पर एसपी सरकार 5 लाख रुपये का मुआवजा देगी।’