दिल्ली में अब कोरोना के घटते मामलों के मद्देनज़र दिल्ली सरकार ने कोरोना नियमों में बदलाव किए हैं। दिल्ली डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में अहम फैसले लिए गए हैं। दिल्ली में अब जिम, स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर खोल दिए जाएंगे। डीडीएमए सूत्रों के मुताबिक, कार में अगर आप अकेले कार ड्रा इव कर रहे हैं तो आपको मास्क पहनने की जरूरत नहीं है।
ये फैसला डीडीएमए के विशेषज्ञों की सलाह, कोरोना के लगातार गिरते पाजिटिविटी दर और लगातार घटते कैसेज़ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। DDMA की वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता उपराज्यपाल अनिल बैजल ने की। बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल और कई एक्सपर्ट मौजूद रहे।
दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 2668 नए मामले सामने आए हैं। अब दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 13630 हो गई है। इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमण की दर 4.3 फीसदी हो गई है। यानी की दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर 5 फीसदी से भी कम हो गई है।