बेबी प्रोडक्ट्स के लिए सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाली कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। उनके बेबी पाउडर पर पूरी दुनिया में बैन लग सकता है। कंपनी के एक शेयरहोल्डर ने जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के बेबी पाउडर पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रस्ताव पेश किया है।
जानकारी के मुताबिक जॉनसन एंड जॉनसन ने अपने बेबी पाउडर को अमेरिका और कनाडा में साल 2020 में ही बेचना बंद कर दिया था। दरअसल अमेरिकी रेगुलेटर की तरफ से की गई जांच में जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर के एक सैंपल में Carcinogenic Chrysotile Fibres पाया गया, जिसके बाद उसके बेबी पाउडर की बिक्री में भारी गिरावट आ गई थी।
ये कंपनी इस वक़्त 34 हज़ार से ज़्यादा मुक़दमे लड़ रही है। इसमें से कई केस महिलाओं ने किए हैं, जिन्होंने दावा किया है कि बेबी पाउडर का इस्तेमाल करने के बाद उनको Ovarian कैंसर हो गया। हालांकि जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने इस बात से इनकार किया है कि उसका बेबी पाउडर हानिकारक है। जॉनसन एंड जॉनसन का कहना है कि उसके बेबी पाउडर के बारे में अफवाह फैलने के बाद बिक्री में गिरावट आई थी, जिसके बाद उत्तरी अमेरिका में प्रोडक्ट बेचना बंद कर दिया था।