नई दिल्ली। आईपीएल मेगा नीलामी 2022 में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स ने खलील अहमद को 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। दिल्ली कैपिटल्स के पास अभी भी 10 करोड़ से अधिक रुपये उनके पर्स में बचे हैं, जिससे वह कुछ और बेहतरीन खिलाड़ियों को हासिल करना चाहेगी।
खलील की बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखी गई थी। ऑक्शन के दौरान दिल्ली और मुंबई की टीम लगातार खलील को खरीदने के लिए बोली लगाती गई। खलील का यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। क्रिकेट खेलने पर पिटाई होती थी, लेकिन खेल नहीं छोड़ा। अब उनकी रफ्तार इतनी तेज है कि बड़े-बड़े खिलाड़ी भी हैरान हो जाते हैं।