इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आज कहा कि भारत ने देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले 54 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “ये 54 ऐप्स कथित तौर पर विभिन्न महत्वपूर्ण अनुमतियां प्राप्त करते हैं और संवेदनशील उपयोगकर्ता डेटा एकत्र करते हैं। इन एकत्रित रीयल-टाइम डेटा का दुरुपयोग किया जा रहा है और शत्रुतापूर्ण देश में स्थित सर्वरों को प्रेषित किया जा रहा है।”
प्रतिबंधित ऐप्स की सूची में – स्वीट सेल्फी एचडी, ब्यूटी कैमरा – सेल्फी कैमरा, गरेना फ्री फायर – इल्यूमिनेट, वाइवा वीडियो एडिटर, टेनसेंट एक्सराइवर, ओनमोजी एरिना, ऐपलॉक और डुअल स्पेस लाइट शामिल हैं।

पिछले साल जून में, भारत ने देश की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए खतरे का हवाला देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि टिकटॉक, वीचैट और हेलो सहित 59 चीनी मोबाइल एप्लिकेशन पर प्रतिबंध लगा दिया था। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि “सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया।” मई 2020 में चीन के साथ सीमा पर तनाव के बाद से भारत ने 321 ऐप्स को ब्लॉक कर दिए थे।