भारत कोरोना वायरस की चपेट से बहार निकलने की राह पर है। तीसरी लहर लगभग खत्म हो चुकी है। देश में शुक्रवार को कोरोना के 22,270 नए मामले दर्ज हुए। इसके साथ ही कुल 325 मरीजों की मौत हुई।
इस दौरान 60,298 लोग रिकवर हुए हैं। इससे अब तक ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,20,37,536 हो गई। वहीं रिकवरी रेट अब 98.21% पहुंच गया है।
पूरे देश में इस समय 2,53,739 मरीजों का इलाज चल रहा है। एक्टिव केस की दर 0.59% है। फिलहाल डेली पॉजिटिविटी रेट 1.80% है। वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.50% है। कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। देश भर में अब तक 175.03 करोड़ वैक्सीन डोज लग चुकी हैं।