मुंबई। “देखी लख लख परदेसी गर्ल ऐन’ ट नोबडी लाइक माय देसी गर्ल” ये गाना तो आपने सुना ही होगा। ऐसी ही कुछ अंदाज़ में जान्हवी कपूर अपनी एक रीसेंट येलो कलर साड़ी में नज़र आईं। जाह्न्वी का ये अंदाज़ उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहा है।
फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में आने वाली जाह्नवी ने आज लाखों दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है। जान्हवी उन बॉलीवुड सितारों में से एक हैं जिन्होंने बहुत जल्द सफलता प्राप्त कर ली। एक्ट्रेस अपने बोल्ड और हॉट अंदाज़ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं पर इस बार उन्होंने अपने इस देसी लुक से फैंस को चौंका दिया है।
बता दें कि जान्हवी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। अलग अलग अंदाज़ से ली गई इन तस्वीरों में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी हंसती हुई तस्वीर लोगों के दिलों पर छा गई है। फैंस भी उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। साड़ी पर वाइट धागों की कढ़ाई हुई है।जान्हवी ने अपना लुक झुमके और मेकअप से पूरा किया है। कुछ ही घंटो में जान्हवी के इस पोस्ट पर 6 लाख 7 हज़ार से भी ज़्यादा लाइक आ चुके हैं।