‘पुष्पा: द राइज़िंग’ फिल्म को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म के गानों पर हर किसी ने अपने पैर थिरकाए होंगे। अल्लू अर्जुन की शानदार परफॉरमेंस के साथ ही एक्ट्रेस रश्मिका मंदना के अभिनय के भी लोग मुरीद हो गए हैं। हाल ही में एक अफवाह ने ज़ोर पकड़ लिया कि रश्मिका साउथ सुपरस्टार विजय देवराकोंडा से शादी रचाने वाली हैं।

बता दें कि इन अफवाहों की शुरुआत तब हुई जब दोनों एक्टर्स को मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया। इसके बाद ही इन कयासों ने ज़ोर पकड़ लिया कि दोनों साल के अंत तक शादी करने वाले हैं। अब इन अफवाहों पर विजय ने चुप्पी तोड़ते हुए इन्हे सिरे से ख़ारिज कर दिया है। विजय ने कहा कि, ‘ये सब बकवास है, जैसे हर बार होता आया है।’
As usual nonsense..
Don’t we just
❤️ da news!— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) February 21, 2022
इस कपल की दमदार केमिस्ट्री ने फैंस के दिल में जगह बनाई है। दोनों एक साथ बिग स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरते हैं। विजय और रश्मिका दो फ़िल्में ‘डिअर कॉमरेड’ और ‘गीता गोविंदम’ में एक साथ काम कर चुके हैं। इस जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें लम्बे वक़्त से सुर्ख़ियों में हैं। अब विजय ने ट्वीट कर लिखा है,’As usual nonsense… Don’t we just… ❤ da news.’
