देश में आए दिन मारपीट ,हत्या ,रेप जैसी तमाम खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के सोनीपत जिले से सामने आया है। जहां एक व्यक्ति के गांव के ही कुछ लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं,उस व्यक्ति की पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे पर बदमाशों ने पेट्रोल छिड़क दिया और फिर आग लगा दी जिससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। उन बदमाशों ने मिलकर उसका शव दिल्ली के बवाना नहर में फेक दिया। थाना गन्नौर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बवाना के ही एक सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें हत्या के पीछे का कारण सामने आया है कि मृत व्यक्ति की हमलावर में से किसी एक की मां पर बुरी नियत थी। इसी शक के कारण उस मां के बेटे ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी,और लाश को नहर में फेक दिया।

जानकारी के मुताबिक राजकुमार जो की मृतक का भाई था , उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसके भाई अनिल (मृत व्यक्ति) के गांव में ही किसी महिला के साथ संबंध थे। महिला के घर में इस बात का पता चल गया था जिसके चलते उसके बेटे ने 17 फरवरी को उसका अपहरण कर लिया और फिर बाद में अनिल की पिटाई भी की , जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले में 6 आरोपियों को अपहरण और हत्या के आरोप के तहत गिरफ्तार भी कर लिया है। अनिल की मौत के बाद उसकी मां ब्राह्मी का रो-रो कर बहुत बुरा हाल है। उनका कहना हैं कि अनिल की अभी शादी भी नहीं हुई थी। अनिल की मां ने आरोपियों के खिलाफ सख़्त करवाई करने की मांग की है।