रूस के हमले के बाद यूक्रेन में दहशत कायम है। आज यूक्रेन पर रूस के हमले का तीसरा दिन है। लेकिन रूस अपने रुख से टस-से-मस होने को तैयार नहीं है। वहीं यूक्रेन भी अपना हौसला कायम रखते हुए डट कर मुकाबला कर रहा है। यूक्रेन के विदेश मंत्री, दिमित्रो कुलेबा ने कहा है कि आज सुबह कीव में जो मिसाइलें आईं, वे एक अपार्टमेंट की इमारत से टकराई है। कुलेबा ने कहा, “कीव, हमारे सुंदर, शांतिपूर्ण शहर, ने रूसी जमीनी बलों और मिसाइलों के हमले में एक और रात बिताई है।”
WATCH: Another video shows the moment a high-rise building in Kyiv is hit by a missile pic.twitter.com/jlfsyuKYdz
— BNO News (@BNONews) February 26, 2022
उन्होंने कहा, ”उनमें से एक ने कीव में एक अपार्टमेंट की इमारत को टक्कर मार दी। मैं दुनिया से रूसी संघ को पूरी तरह से अलग-थलग करने की मांग करता हूं। राजदूतों को निष्कासित करें। तेल प्रतिबंध। रूसी अर्थव्यवस्था को नष्ट करें। रूसी संघ के युद्ध अपराधियों को रोको!”
WATCH: Video shows the moment a high-rise building in Kyiv is hit by a missile pic.twitter.com/adrd6LSfIL
— BNO News (@BNONews) February 26, 2022
जानकारी के मुताबिक,कीव शहर के केंद्र के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्रों में दो मिसाइलों से हमला किया गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि मिसाइलों में से एक ज़ुल्यानी हवाई अड्डे के पास एक साइट पर लगी, जबकि दूसरी सेवस्तोपोल स्क्वायर के पास के क्षेत्र में लगी।