आंध्र प्रदेश के चित्तूर इलाके में शनिवार रात भयंकर सड़क हादसा हुआ, जहां बस के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 45 यात्री घायल हो गए। इसके अलावा कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा तिरुपति से 25 किलोमीटर दूर बाकपेटा में हुआ है। घायलों को तिरुपति के रुया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। तिरुपति के एसपी ने बताया है कि यह हादसा ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हुआ है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने देखा कि मांस के टुकड़े चारों ओर बिखरे हुए हैं। चंद्रगिरि पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक निजी बस शनिवार को अनंतपुर जिले के धर्मावरम से तिरुपति के लिए रवाना हुई। कथित तौर पर बस ड्राइवर ने एक मोड़ को पार करते समय नियंत्रण खो दिया और बस नीचे खाई में गिर गई।
Andhra Pradesh | 7 people killed and 45 injured in a bus accident last night in Chittoor
Accident happened as the bus fell off the cliff due to driver's negligence in Bakrapeta, 25 kms away from Tirupati. Aggrieved were shifted to a nearby hospital: SP, Tirupati pic.twitter.com/Vi3DFj36Uy
— ANI (@ANI) March 27, 2022
हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। दुर्घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर मौजूद लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में मदद की।रात में अंधेरा होने से राहत कार्य में परेशानी हुई। हालांकि, रविवार तड़के तक रेस्क्यू कार्य पूरा कर लिया गया था।