बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ये बिग फैट इंडियन वेडिंग हर किसी की ज़ुबान पर है। करीब 4 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आलिया-रणबीर फाइनली शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आलिया भट्ट का पहला प्यार रणबीर कपूर उनके पति बनने जा रहे हैं।

बीते दिन रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर ने दोनों की शादी की खबरों पर कन्फ़र्मेशन दे दिया था। वहीं शादी की डेट का भी खुलासा कर दिया था। इस क्यूट कपल को एक दूजे के नाम की हल्दी लग चुकी है। खबरों की मानें तो रणबीर की बारात कृष्णा राज बंगले से निकलेगी। 13 अप्रैल को मेहंदी की रस्म की गई थी। वहीं आज सुबह से हल्दी, चूड़ा सेरेमनी शुरू हो चुकी है। शाम में मुहूर्त के हिसाब से वेडिंग सेरेमनी शुरू होगी।

रणबीर कपूर की बारात मुंबई के चेंबूर स्थित कृष्णा राज बंगले (आरके हाउस) से निकलेगी जो टोनी पाली हिल इलाके में लोकेटेड आलिया के ‘वास्तु’ तक जाएगी। बारात जोरों शोरों से निकाली जाएगी। आलिया और रणबीर के घर के बीच महज 2 किलोमीटर की दूरी है।
17 अप्रैल को होगा रिसेप्शन

रणबीर-आलिया की शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ चुनिंदा लोग ही मौजूद रहेंगे। वहीं शादी के बाद 17 अप्रैल को फ्रेंड्स के लिए रिसेप्शन पार्टी थ्रो की जाएगी।