मुंबई। अक्षय कुमार अभिनीत पृथ्वीराज के ट्रेलर का सोमवार को मुंबई के अंधेरी में वाईआरएफ स्टूडियो में रिलीज किया गया। ट्रेलर में अक्षय कुमार पृथ्वीराज के किरदार में खूब जम रहे हैं और दुश्मनों से लोहा लेते हुए दिख रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता के किरदार में दिख रही हैं।
तो वहीं एक्टर सोनू सूद कवि चंद्रवरदाई और संजय दत्त काका कान्हा का रोल निभा रहे हैं। सबसे अहम किरदार मानव विज निभा रहे हैं। उनका रोल मोहम्मद गौरी का होगा।
पीरियड फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है, जिनकी ऐतिहासिक कहानियों में रुचि है और जिनकी उल्लेखनीय कृतियों में 2003 की अवधि के नाटक पिंजर और महाकाव्य भारतीय टीवी ऐतिहासिक नाटक चाणक्य जैसे शीर्षक शामिल हैं।