नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के जनकपुरी और द्वारका इलाके में गुरुवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू की। रिपोर्ट के अनुसार द्वारका सेक्टर 3 में आकाश अस्पताल के पीछे एक सड़क पर जेसीबी बुलडोजर से अवैध दुकानों को तोड़ा गया। वहां मौजूद अधिकारियों ने बताया कि दुकानदारों ने नाले के ऊपर लड़की आदि का प्रयोग कर दुकानें लगाई हुई थी. उन्हें भी हटाया गया हैं।
द्वारका के अलावा जनकपुरी में भी नगर निगम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है, जहां एक दुकान के बाहर लगभग 20 फीट लंबे अवैध शेड को ध्वस्त किया गया। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ रोहिणी में के.एन. काटजू मार्ग के आसपास के इलाकों में बुलडोजर चला।
अवैध रूप से बनाए गए सभी अस्थाई और स्थाई ढांचे को गिराने के लिए जेसीबी बुलडोजर लगाए गए हैं। विध्वंस अभियान को लेकर स्थानीय लोगों की तरफ से कोई विरोध नहीं देखा गया है।