Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पहले राउंड में द्रौपदी मुर्मू को भारी बढ़त, 748 में से 540 सांसदों के मिले वोट

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत के 15वें राष्ट्रपति पद के लिए वोटों की गिनती का पहला दौर पूरा हो गया है। इस राउंड में सांसदों के वोटों की गिनती हुई है, जिसमें एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बड़ी बढ़त मिली है। मतगणना में जुटे अधिकारियों के मुताबिक द्रौपदी मुर्मू को 748 में से 540 वोट मिले हैं, जबकि विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को 208 मत मिले हैं।

मतगणना के दौरान 15 वोटों को अवैध पाया गया है। कुल 748 वैध मत पाए गए हैं, जिनका मूल्य 5 लाख 23 हजार 600 है। इनमें से 540 वोट द्रौपदी मुर्मू को हासिल हुए हैं, जिनका मूल्य 3,78,000 है। वहीं यशवंत सिन्हा बड़े अंतर से पिछड़ते दिखे हैं। उन्हें कुल 208 वोट ही मिले हैं और उनका मत 1,45,600 ही आंका गया है। इस तरह यशवंत सिन्हा को एक तिहाई से भी कम वोट मिले हैं।

यदि यही रुझान जारी रहता है तो फिर द्रौपदी मुर्मू को बड़ी जीत हासिल हो सकती है। राज्यसभा के जनरल सेक्रेटरी ने मतगणना के पहले राउंड के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभी यह पहले राउंड के नतीजे हैं। अब राज्यों में विधायकों के मतों की गिनती की जाएगी।

बता दें कि झामुमो, अकाली दल, सुभासपा, शिवसेना, टीडीपी, वाईएसआर कांग्रेस और बीजू जनता दल समेत कई गैर एनडीए दलों ने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था। ऐसे में अगले राउंड में विधायकों के मतों की गिनती में भी उन्हें बड़ी बढ़त मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

मतगणना में जुटे अधिकारियों का कहना है कि अगले डेढ़ से दो घंटे यानी 5 बजे तक राष्ट्रपति चुनाव का अंतिम नतीजा सामने आ सकता है। इस बीच द्रौपदी के ओडिशा के मयूरभंज जिले में स्थित गांव में जश्न का माहौल है। दिल्ली में भी उनके घर में जश्न की तैयारियां की जा रही हैं।

खबर है कि उनकी जीत का ऐलान होने पर पीएम नरेंद्र मोदी और सरकार के कई सीनियर मंत्री उनके घर पर पहुंचकर उन्हें बधाई दे सकते हैं। द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनती हैं तो वह देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली पहली महिला आदिवासी नेता होंगी।

नेशनल

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर क्या बोले केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव

Published

on

Loading

नई दिल्ली। प्रयागराज में भव्य महाकुंभ का आयोजन किया गया है। ऐसे में राजधानी दिल्ली से भी भारी संख्या में लोग महाकुंभ में स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल महाकुंभ के लिए यहां से दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इस ट्रेन में सवार होने के लिए भारी संख्या में यात्री पहुंच गए। इस कारण प्लैटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर भगदड़ मच गई। इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गई और 10 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पर केंद्रीय मंत्री अश्विन वैष्णव ने भी ट्वीट किया है।

क्या बोले अश्विन वैष्णव

इस घटना पर केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हालात काबू में है। दिल्ली पुलिस और आरपीएफ घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। वहीं भीड़ पर काबू पाने के लिए स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक अश्विन वैष्णव कुछ ही देर में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वहीं अस्पताल जाकर वह घायलों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

क्या बोले रेलवे अधिकारी

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रेलवे, केपीएस मल्होत्रा ने इस घटना को लेकर कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति में 15 लोग घायल हो गए। प्रयागराज एक्सप्रेस जब प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर खड़ी थी, तो प्लेटफॉर्म पर काफी लोग मौजूद थे। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी लेट थीं, और इन ट्रेनों के यात्री भी प्लेटफॉर्म नंबर 12,13 और 14 पर मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, 1500 जनरल टिकट बिक चुके थे, इसलिए भीड़ बेकाबू हो गई। प्लेटफॉर्म नंबर 14 और प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास एस्केलेटर के पास भगदड़ जैसी स्थिति थी।

 


 

 

Continue Reading

Trending