नई दिल्ली। सावन का महीना सनातन धर्म में बेहद खास माना गया है। मान्यता है कि इस माह में भगवान शिव भक्तों से जल्दी प्रसन्न होकर उन्हें मनचाहा वरदान प्रदान करते हैं। सावन में भोलेनाथ के साथ-साथ शनिवार को शनिदेव की पूजा करने से भी जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।सावन महीने का चौथा शनिवार 6 अगस्त को पड़ रहा है। सावन मास का चौथा शनिवार तीन राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है।
कुंभ
सावन महीने के चौथे शनिवार को एक विशेष संयोग बन रहा है। वर्तमान में शनिदेव मकर राशि में विराजमान हैं। शनिदेव के मकर राशि में विराजमान होने से कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़े साती चल रही है।
कुंभ राशि के जातकों पर शनि का बुरा प्रभाव बहुत ही कम समय के लिए होता है। कुंभ राशि के लोग नेक, ईमानदार व धैर्यवान होते हैं। इस राशि से जुड़े जातकों को धन का अभाव कम ही होता है।
मकर
मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस वजह से शनिदेव की विशेष कृपा मकर राशि वालों पर रहती है। मकर राशि शनिदेव की प्रिय राशि में से एक है।
मकर राशि के लोग मेहनती व उत्साही माने जाते हैं। मकर राशि के जातक भाग्यशाली माने जाते हैं। कहा जाता है कि मकर राशि वालों पर शनिदेव का अशुभ प्रभाव कम ही पड़ता है।
तुला
तुला राशि वालों पर भी शनिदेव की विशेष कृपा हमेशा बनी रहती है। तुला राशि में शनिदेव उच्च के माने गए हैं। उच्च के होने पर इस राशि के लोगों को अच्छा फल प्रदान करते हैं। इस राशि के जातकों पर शनिदेव की कृपा होने से भाग्य का साथ मिलता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हमारा दावा नहीं है। संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।