मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का खुलकर विरोध करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अब फिल्मकार महेश भट्ट के मुसलमान होने की बात कही है। कंगना ने महेश भट्ट का एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मुसलमानों की एक सभा को संबोधित करते हुए फर्राटेदार अंदाज में उर्दू पढ़ते दिखाई पड़ रहे हैं।
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस वीडियो को शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने लिखा- महेश भट्ट बड़ी शालीनता से और काव्यात्मक अंदाज में लोगों को दंगे करने के लिए भड़काते हुए। इस वीडियो में महेश भट्ट ने कह रहे हैं कि जरा अपनी शिद्दत को जगाइए भाई। मैंने जितना इस्लाम के बारे में पढ़ा है, मुझे एक ही बात समझ में आई है कि डरा हुआ आदमी मुसलमान नहीं हो सकता।
दूसरी शादी के लिए बदला नाम
वीडियो में महेश भट्ट ने कहा, ‘जहां डर है वहां इस्लाम नहीं और जहां इस्लाम है वहां डर नहीं। जैसे जहां अंधेरा होता है वहां रोशनी नहीं होती, और जहां रोशनी होती है वहां अंधेरा नहीं होता। एक हदीस मुझे मेरे अजीज दोस्त महमूद मदनी साहब ने लिखवाई थी जो मेरे कंप्यूटर पर है।’
ये हदीस पढ़ने के बाद महेश भट्ट ने इसे हिंदी में अनुवाद करते हुए कहा- मदद कर। अपने भाई की मदद कर, वो मजलूम (बेचारा) हो तो मदद कर, और जालिम हो तो भी मदद कर। वीडियो में महेश भट्ट कह रहे हैं कि ये हदीस जॉर्ज बुश और नरेंद्र मोदी को सुनानी चाहिए।
कंगना रनौत ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- मुझे बताया गया है कि इसका नाम असलम है और इसने अपनी दूसरी पत्नी से शादी करने के लिए अपना नाम बदल लिया था। कितना खूबसूरत नाम है, इसे छिपाया क्यों?
नाम बदलकर फिल्में बना रहे हैं महेश भट्ट?
कंगना रनौत ने लिखा- उसे अपना असली नाम ही इस्तेमाल करना चाहिए और अब जब वह धर्मांतरण कर चुका है तो एक धर्म विशेष का प्रतिनिधित्व नहीं करना चाहिए। बता दें कि कंगना रनौत का ये पोस्ट महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज के 5 दिन पहले आया है।
