लखनऊ। सपा के लखनऊ में हो रहे राष्ट्रीय सम्मेलन में आज अखिलेश यादव को तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव अधिकारी रामगोपाल यादव ने उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं का आभार जताया और कहा कि मुझ पर जिस उम्मीद के साथ भरोसा जताया गया है। उस पर खरा उतरने का प्रयास होगा।
यह भी पढ़ें
अखिलेश यादव चुने गए निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष, रामगोपाल यादव ने की घोषणा
हरदोई में डबल मर्डर से सनसनी, होमगार्ड और उसकी पत्नी की बेरहमी से हत्या
उन्होंने कहा कि मुझे यह जिम्मेदारी तब मिली है जब संविधान खतरे में है। सभी संस्थाओं पर सरकार ने अनैतिक रूप से कब्जा कर लिया है लेकिन हम हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह का सपना है कि सपा राष्ट्रीय पार्टी बने। हम सभी संकल्प लेते है कि अगले पांच साल में यह सपना साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि सपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। आने वाले समय में जरूरत पड़ी तो यह अभियान चलता रहेगा। जो लोग समाजवाद में भरोसा रखते हैं वे निरंतर जुड़ रहे हैं।
जो लोग बाबा साहब के सपनों को पूरा करना चाहते है वे भी जुड़ रहे है। समाजवादियों की कोशिश है कि बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने वालों को जोड़कर संविधान बचाने का काम करे। सपा अध्यक्ष ने कहा कि देश दुनिया में इतना झूठ बोलने वाली कोई सरकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि आज केंद्र व राज्य में जो पार्टी है। वो प्रचार और झूठ के दम पर सत्ता में है जब उनका सच सामने आएगा तो वो राजनीति के धरातल पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिटलर की सरकार में तो एक ही प्रोपोगेंडा मंत्री था इनकी तो पूरी सरकार की प्रोपोगेंडा से चल रही है। भाजपा सिर्फ प्रोपोगेंडा कर रही है। कोई ठोस कम नहीं किया।