Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उदित राज ने राष्ट्रपति के खिलाफ की अपमानजनक टिप्पणी, भाजपा हमलावर

Published

on

उदित राज

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने मुर्मू पर कई आरोप लगाए हैं। उदित राज की इस टिप्पणी के बाद भाजपा ने भी पलटवार किया है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि उदित राज ने जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया वह चिंताजनक है। कांग्रेस के पहले नेता ने ऐसा नहीं किया है बल्कि इससे पहले भी कई नेता कर चुके हैं। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी उदित राज को नोटिस भेजकर माफी मांगने के लिए कहा है।

किस बयान पर हुआ बवाल?

दरअसल, उदित राज ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति कहती हैं 70 फीसदी लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता चलेगा। इसी ट्वीट में उदित राज ने एक आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए लिखा कि ऐसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले।

मेरा बयान द्रौपदी मुर्मू जी के लिए निजी है

उदित राज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरा बयान द्रौपदी मुर्मू जी के लिऐ निजी है,कांग्रेस पार्टी का नहीं है। मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया व वोट मांगा आदिवासी के नाम से। राष्ट्रपति बनने से क्या आदिवासी नही रहीं? देश की राष्ट्रपति हैं तो आदिवासी की प्रतिनिधि भी। रोना आता है जब एससी/एसटी के नाम से पद पर जाते हैं फिर चुप।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा नोटिस

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा कि देश की सर्वोच्च शक्ति और अपनी कड़ी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचीं महिला के खिलाफ यह एक तरह का बेहद आपत्तिजनक बयान है। अपने अपमानजनक  बयान के लिए उदितराज माफी मांगें। उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है।

संबित पात्रा ने किया पलटवार

भाजपा नेता संबित पात्रा ने उदितराज पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस प्रकार का शब्द उन्होंने राष्ट्रपति जी के लिए प्रयोग किया है वो चिंताजनक है,ये कोई पहली बार कांग्रेस ने इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग राष्ट्रपति जी के लिए नहीं किया है। इससे पहले अधीर रंजन चौधरी जी ने भी किया। वो भी हमने सुना है।

शहजाद पूनावाला ने भी उदित राज पर बोला हमला

वहीं भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि केवल ट्वीट करने से यह व्यक्तिगत बयान नहीं चलेगा! कांग्रेस को हमें बताना चाहिए कि वे उदितराज पर कार्रवाई करेंगे या नहीं उनके आदिवासी विरोधी बयान के लिए। मुर्मू जी पर अजय कुमार और अधीर रंजन के बयान के बाद यह तीसरी  आपत्तिजनक टिप्पणी है! यह संयोग नहीं है! यह है कांग्रेस की मानसिकता।

Continue Reading

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending