पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना नल के जल योजना में कुढ़नी प्रखंड के रतनौली पंचायत के वार्ड नंबर-5 में नल जल योजना पूर्ण रूप से ठप दिखाई दे रही है।
स्थानीय ग्रामीण से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वार्ड न0 5 में लगभग चार साल पहले नलजल का काम किया गया था। इसी बीच मे कुछ दिन पानी चला। इसी दौरान पाइप हर जगह फटने लगा उसके बाद लगातार बिजली की लो वोल्टेज की समस्या शुरू हो गई जो अभी तक ठीक नहीं हो सकी है।इसी कारण कई महीनों से लोगों का नल का पानी नसीब नहीं हुआ है।
वहीं इस बात को लेकर वार्ड प्रतिनिधि इफ्तेखार आलम ने बताया कि हम इसकी शिकायत स्थानीय मुखिया को की गई है, मगर वह एक आवेदन लिख कर दिए हैं कि आप इस आवेदन को ऑफिस में जमा कर दीजिएगा। हम बिजली विभाग भगवानपुर ऑफिस में आवेदन दे चुके हैं। मुख्य कारण बिजली संकट है। साफ साफ कहना है कि लो वोल्टेज के कारण नल जल बाधित है। जिससे वहाँ के ग्रामीणों को नल का जल नही मिल रहा है। वहीं ग्रामीणों की मांग कि जल्द से जल्द इस समस्या से छुटकारा कराया जाए ताकि हमें शुद्ध जल मिल सके।